सामाजिक सौहार्द को मज़बूत करने हेतु रजौन में संघ की अहम समन्वय बैठक

सामाजिक सौहार्द को मज़बूत करने हेतु रजौन में संघ की अहम समन्वय बैठक

बांका, रजौन | 14 दिसंबर
Report: Gopal Ji Kashyap

जिले में सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संघ की एक महत्वपूर्ण सामाजिक समन्वय बैठक का आयोजन रजौन प्रखंड स्थित विवाह भवन में किया गया। इस बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ भागलपुर से पहुंचे मुख्य अतिथि एवं भागलपुर विभाग के सह कार्यवाहक विजय विश्व रंजन चांद द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित स्वयंसेवकों ने भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

बैठक का संचालन संघ के खंड सह कार्यवाह जितेंद्र ठाकुर एवं विकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को जोड़ने और आपसी संवाद को सशक्त बनाने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

चर्चा के क्रम में सामाजिक विषमताओं को दूर करने, युवाओं की भूमिका, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष ज़ोर दिया कि सामाजिक एकता ही विकास और शांति की सबसे मजबूत नींव है।

अंत में बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने और ज़मीनी स्तर पर समन्वय को और मज़बूत करने का संकल्प लिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से खंड संयोजक कुमुद रंजन राव, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार मंडल, अवधेश कुमार साह, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, प्रदीप साह, सिकंदर प्रसाद यादव, पंकज कुमार, सुमन राजकुमार भारती, संजीव कुमार, बंटी साह सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call now