जदयू सदस्यता अभियान 2025–28 का शुभारंभ, धोरैया विधानसभा में 50 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य
बांका, रजौन।
जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान 2025–28 की औपचारिक शुरुआत सोमवार को जदयू प्रखंड कार्यालय रजौन में की गई। कार्यक्रम में बांका जिला संगठन प्रभारी संजय राम की विशेष उपस्थिति रही, जबकि अभियान की अध्यक्षता रजौन जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की।
इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कुल 50 लोगों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। इनमें 25 सदस्यों को जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह द्वारा तथा शेष 25 सदस्यों को जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष अंजनी चौधरी द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रत्येक सदस्य को आगे 25–25 नए प्राथमिक सदस्य जोड़कर सक्रिय/क्रियाशील सदस्य बनना होगा। इससे पार्टी का जनाधार तेजी से विस्तारित किया जा सकेगा।
जदयू मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष अंजनी चौधरी ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत धोरैया विधानसभा क्षेत्र में कुल 50,000 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट : गोपाल जी कश्यप
