रिपोर्ट:-गोपाल जी कश्यप.
रविवार दिनांक 2 फरवरी को बिहार के विकास पुरुष के नाम से जाने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को पहला स्मार्ट विलेज की सौगात देकर आज कई भूमिहीनों को आवास मुहैया कराते हुए उन्हें इसे सुपुर्द करेंगे।यह स्मार्ट विलेज बिहार ही नहीं वरन देश के पहले स्मार्ट विलेज के रूप में अपनी पहचान और ख्याति बनाएगा जिसे देखकर इसका अन्य राज्य भी अनुसरण करेंगे।
शनिवार को मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के चौथे चरण में बांका पहुंचने के आगमन के एक दिन पूर्व बांका जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा ने स्मार्ट विलेज के कार्यों का अंतिम क्षण में जायजा लिया।बिहार के सरकार के यहां पहुंचने पर कोई कमी नजर ना आए इसके लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने अपने पूरे महकमें के साथ पूरी ताकत झोंक दी।
इस स्मार्ट विलेज में तमाम मूलभूत सुविधाएं और आधुनिकतम तकनीक के तहत कम्युनिकेशन एजुकेशन और एडमिनिस्ट्रेशन को लैस किया गया है।पूरा स्मार्ट विलेज दुल्हन की तरह सज कर तैयार है,या यूं कहे एक स्वच्छ और सुंदर आकर्षक शहर की भांति दिख रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यहां आने पर जैसे ही इसका उद्घाटन उनके कर कमलो से होगा वैसे ही बांका जिला प्रशासन को लगातार मिल रही उपलब्धियां में एक और उपलब्धि शामिल हो जाएगी।बताते चले कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने और इसकी छवि को देश के मानस पटल पर लाकर बिहार के तस्वीर को और भी स्पष्ट रूप से प्रलक्षित कर पाएंगे।बिहार की सुंदर तस्वीर में सात निश्चय योजना के तहत अपने विकास पुरुष की छवि को और भी प्रखर बनाएंगे।
बताते चलें कि वर्तमान समय में बांका जिला के जिलाधिकारी अंशुल कुमार सहित बांका के वरीय पदाधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी के सहयोग से बांका ने भी कई क्षेत्रों में अपने इस युवा जिलाधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में बांका जिला को नंबर वन की श्रेणी में पहुंचाया है।उम्मीद के अनुरूप पुरस्कार के इस करी में बिहार सहित देश के पहले बन रहे इस स्मार्ट विलेज निर्माण कार्य में अपनी कुशलता का एक और प्रमाण पेश करते हुए बांका जिला को एक और खास उपलब्धि के साथ पुरस्कार दिलाने में कामयाब होंगे।