पुलिस पर हमला मामले का अभियुक्त लालू यादव गिरफ्तार

रिपोर्ट:- गोपाल जी कश्यप

लूटकांड और पुलिस पर हमला मामले का दो आरोपी सहित एक शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अग्रिम कार्रवाई जारी।

बांका पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत लगातार स्थानीय पुलिस छापेमारी करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर लंबे समय से लूट कांड का फरार अभियुक्त रजौन थाना कांड संख्या 479/ 24 धारा 309 (4) के अप्राथमिकी अभियुक्त बीरबल कुमार पिता सुधो यादव साकिन छोटी घुटीया थाना रजौन जिला बांका को और रजौन थाना कांड संख्या201/22 दिनांक 17/5/22 को पुलिस पर हमला मामले दर्ज धारा 147/148/149/323/341/325/ 307/353/332/333/337/386/ 504/506 का प्राथमिकी अभियुक्त लालू यादव पिता भोला यादव थाना रजौन जिला बांका को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई है।

रजौन थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि उक्त फरार दोनों अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए बांका जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव से शराब पीकर हुड़दंग करने वाले एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार शराबी की पहचान संतोष दास पिता जगदीश दास सकिन पिपराडीह के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call now