बांका लोकसभा का भविष्य तय करेगा विधानसभा चुनाव — जानिए पूरा विश्लेषण

बांका लोकसभा में विधानसभा चुनाव में ही छिपा है बांका लोकसभा का नेतृत्व करता का नाम

बांका। बौसी। संवादाता – विपुल कुमार मिश्रा।

जिले में द्वितीय चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सरगर्मी तेज कर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, वहीं राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव में बांका लोकसभा के नेतृत्व का भी फैसला तय करेगा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या बांका लोकसभा के वर्तमान सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल करवाने में सफल रहेंगे, या फिर बेलहर विधानसभा से अपने पुत्र को जिताकर इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएंगे।

कई जानकारों का कहना है कि धोरैया से सिटिंग विधायक भूदेव चौधरी का टिकट काटकर नए चेहरे को मौका देना और बांका विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की दावेदारी समाप्त कर कम्युनिस्ट पार्टी से संजय प्रसाद यादव को मैदान में उतारना — इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव की रणनीति का एक अहम हिस्सा है।

वहीं दूसरी ओर कटोरिया विधानसभा से सिटिंग विधायिका श्रीमती निक्की हेम्ब्रम का टिकट काटकर पार्टी के सिपाही पुरन लाल टुडू को टिकट देना, कटोरिया में कमल खिलाने के साथ बांका लोकसभा को मजबूत करने की एनडीए की तैयारी मानी जा रही है।

इसके साथ ही प्रवासी बिहारी मतदाताओं का झुकाव भी इस बार सभी दलों के समीकरणों को बदलता नजर आ रहा है, जिससे बांका लोकसभा क्षेत्र का राजनीतिक भविष्य और अधिक दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call now