कभी दीपावली पर लाखों दीपकों से जगमग रहता था बांका का लखदीपा मंदिर – मंदराचल पर्वत की तराई में छिपा इतिहास
By Vipul Kumar Mishra | NNM News | Published: 17 October 2025 | Location: Bounsi, Banka (Bihar)
क्या आप जानते हैं? हमारे जिला बांका के बौंसी प्रखंड में एक ऐसा ऐतिहासिक मंदिर है, जहाँ कभी दीपावली पर लाखों दीये जलाए जाते थे!
यह है समुद्र मंथन से जुड़े मंदराचल पर्वत की तराई में स्थित प्रसिद्ध लखदीपा मंदिर — जो कभी अपनी अद्भुत रोशनी और आस्था के लिए जाना जाता था।
माना जाता है कि इस मंदिर में दीपावली के अवसर पर लाखों दीपक जलाकर देवी-देवताओं की पूजा की जाती थी। दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ पहुँचते थे, और पूरा परिसर एक अलौकिक आभा से जगमगा उठता था।
लेकिन आज वही लखदीपा मंदिर सदियों की उपेक्षा और गंदी राजनीति की मार झेल रहा है।न तो सरकार की कोई ठोस पहल हुई, और न ही पर्यटन विभाग ने इस प्राचीन धरोहर को विकसित करने की कोशिश की।परिणामस्वरूप, यह ऐतिहासिक स्थल धीरे-धीरे गुमनामी में खोता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ध्यान दे तो लखदीपा मंदिर को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे न सिर्फ बौंसी क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
