पूरनलाल टुडू बने कटोरिया विधानसभा से भाजपा (एनडीए) उम्मीदवार, बौंसी में खुशी की लहर

Banka News: BJP Candidate Puranlal Tudu from Katoria Assembly 2025 | Katouria Vidhan Sabha Latest Update

By Vipul Kumar Mishra | NNM News | Published: 16 October 2025 | Location: Bounsi, Banka (Bihar)

बिहार चुनाव 2025: कटोरिया सीट से भाजपा ने पूरणलाल टुडू पर जताया भरोसा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राज्य भर में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। इसी बीच भाजपा (एनडीए) ने कटोरिया विधानसभा क्षेत्र (Katoria Assembly Seat) से पूरनलाल टुडू (Puranlal Tudu) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

घोषणा के बाद से बौंसी प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इस निर्णय को भाजपा नेतृत्व का ऐतिहासिक फैसला बता रहे हैं।

कई सालों बाद बौंसी का प्रत्याशी मिला – क्षेत्रवासियों की खुशी

स्थानीय लोगों ने कहा, “बहुत वर्षों बाद इस विधानसभा में बौंसी का प्रत्याशी मिला है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने एक साधारण परिवार के युवा को उम्मीदवार बनाकर यह साबित किया है कि भाजपा सच में गरीबों और जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

2020 में निक्की हेंब्रम थीं प्रत्याशी

जानकारी के अनुसार, 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने श्रीमती निक्की हेंब्रम को टिकट दिया था, जिन्होंने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया था।लेकिन इस बार पार्टी ने नया चेहरा पेश करते हुए पूरणलाल टुडू पर विश्वास जताया है।

पूरणलाल टुडू: समर्पित कार्यकर्ता और संघ से गहरा जुड़ाव

पूरनलाल टुडू भाजपा के समर्पित, कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं में से एक माने जाते हैं।उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।उनकी मेहनत और जनसेवा के कारण ही पार्टी ने उन्हें कटोरिया से उम्मीदवार बनाकर भरोसा जताया है।

क्षेत्र में उत्साह, कार्यकर्ताओं में जोश

घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।लोगों का कहना है कि पूरणलाल टुडू के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर कटोरिया विधानसभा सीट पर कमल खिलाने में सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call now