झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, झारखंड में शोक की लहर

Banka news.झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस दुखद समाचार की पुष्टि करते हुए लिखा –
“आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए। आज मैं स्वयं को शून्य महसूस कर रहा हूं।”

शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बिहार के बांका जिले, विशेषकर कटोरिया विधानसभा और बौसी प्रखंड में भी लोगों में शोक की लहर है।

कटोरिया की वर्तमान विधायक निक्की हेम्ब्रम, पूर्व विधायक स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, बौसी प्रखंड प्रमुख नीतू हेम्ब्रम, पूर्व प्रमुख बिरसा सोरेन, रजिना हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य नेहरू मरांडी व पुरनलाल टुडू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरा दुख प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन समाज को प्रेरणा देने वाला था और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call now