बिहार कराटे चीफ सुधीर शुक्ला की माता पार्वती देवी का निधन





बिहार कराटे चीफ की माता का निधन, शोक की लहर



बिहार कराटे चीफ की माता का निधन, परिवार में शोक की लहर

संवाददाता: विपुल कुमार मिश्रा

स्थान: बांका/बौसी (बिहार)


बिहार कराटे चीफ सेंसई सुधीर कुमार शुक्ला की माता
श्रीमती पार्वती देवी का दिनांक
5 जनवरी 2026 को निधन हो गया।
उनकी आयु लगभग 80 वर्ष थी।

परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय पार्वती देवी पिछले करीब
दस दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।
उनका इलाज पटना के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था,
जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार पटना सिटी स्थित खांजेकला गंगा घाट
के तट पर वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।
इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
पौत्र एवं पौत्रियों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्वर्गीय पार्वती देवी अपने पीछे चार पुत्र —

सुधीर कुमार शुक्ला, सतीश कुमार शुक्ला,
राजेश कुमार शुक्ला एवं सुजीत कुमार शुक्ला

सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि

श्राद्ध कर्म पटना सिटी स्थित पार्वती निकेतन विद्यालय परिसर
के शिव मंदिर (मेहंदीगंज)

में संपन्न किया जाएगा।


© News Desk | Shok Samachar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *